फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफियाओं ने किया पालिका की जमीन पर अवैध निर्माण

विज्ञापन
सरधना। बिनौली रोड पर पालिका की जमीन पर अवैध निर्माण की सूचना पर पहुंची पुलिस व टीम ने कार्य रूक
विज्ञापन
सरधना। नगर में बिनौली रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने पालिका की जमीन पर नोटिस के बाद भी आरोपियों ने अवैध कब्जा करते हुए निर्माण कार्य शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पालिका टीम को देखते ही आरोपी भाग गए। नगर के बिनौली रोड पर पेट्रोल पंप के सामने नजूल की भूमि है। विगत दिनों कुछ भू-माफियाओं ने जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। करोड़ों रुपये मूल्य की इस भूमि पर जैसे ही निर्माण कार्य शुरू हुआ। तभी स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला को दी। सूचना मिलते ही अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने नजूल लिपिक मनोज कुमार को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा। टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाया। इसके बाद पालिका की ओर आरोपियों को नोटिस जारी कर नजूल की भूमि पर निर्माण नहीं करने की हिदायत दी। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा की तैयारी की जा रही है। सोमवार कार्यालय खुलने पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर पालिका को बोर्ड लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें