फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयल गरुड़ मेरठ ने अमेरिकन क्लब को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आईटीआई क्रिकेट एकेडमी साकेत में चल रहे महावीर सिंह त्यागी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को रॉयल गरुड़ मेरठ और अमेरिकन क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ। इसमें रॉयल गरुड़ ने 75 रन से मैच जीता। रॉयल गरुड़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। इसमें निखिल ने शानदार 64 रन की पारी खेली। राहिल ने भी 48 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में नितिन ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिकन क्रिकेट क्लब की टीम 112 रन पर ऑल आउट हो गई। रॉयल गरुड़ की टीम ने 75 रन से मैच जीतकर टूर्नामेंट में बढ़त बनाई। प्लेयर ऑफ द मैच निखिल को चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें