फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 100 मीटर दौड़ में लक्ष्मी रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में बुधवार को खेलोत्सव में आउटडोर गेम्स का आयोजन किया गया। 100 मीटर रेस में लक्ष्मी यादव प्रथम, सुहानी द्वितीय और काजल चौधरी तृतीय रहीं। शॉट पुट में मनीषा ने 6.20 मीटर के साथ पहला स्थान हासिल किया। काजल चौधरी और रीतू तोमर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। लॉन्ग जंप में लक्ष्मी यादव अव्वल रहीं, वहीं सुहानी और खुशी रानी ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। हाई जंप में सुहानी प्रथम, खुशी रानी द्वितीय और लक्ष्मी यादव तृतीय रहीं। विजेता छात्राओं को 13 फरवरी को खेलोत्सव दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम का संयोजन प्रो. विनीता गुप्ता, सिद्धी गुप्ता और अन्य सदस्यों ने किया।सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के बीच सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम में तनु, सोफिया, लाएबा ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सड़क सुरक्षा के महत्व को बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें