फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाक्षागृह पर चल रहे उत्खनन में मिले आठ नर कंकाल

Mon, 12 Feb 2018 11:25 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बरनावा में उत्खनन में लगा कर्मचारी
विज्ञापन

बागपत में बरनावा लाक्षागृह के टीले के उत्खनन में आठ नर कंकाल मिले हैं। यह कंकाल 9वीं, 10वीं शताब्दी राजपूत काल के हो सकते हैं। हालांकि अभी इन्हें पूरी तरह बाहर नहीं निकाला जा सका है। एक-दो दिन के उत्खनन के बाद इन्हें बाहर निकला जा सकता। इनमें एक बच्चे का कंकाल भी है। संभवत: इन कंकालों को एंथ्रोपोलोजी सर्वे ऑफ इंडिया को आगे के शोध के लिए दिया जा सकता है। 

विज्ञापन


पिछले कई दिनों से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा यहां उत्खनन कराया जा रहा है। अब तक यहां बड़ी मात्रा में चित्रित धूसर मृदभांड, पशुओं की हड्डियां, ईंट की दीवारें और कई अन्य वस्तुएं मिल चुकी हैं। विस्तृत जांच और परीक्षण के बाद ही इनके बारे में विस्तृत रूप से पता किया जा सकता है कि उस समय यहां रहने वाले लोगों का रहन-सहन कैसा था। यहां मिट्टी के कुछ खिलौने भी मिले हैं। 

पढ़ें : 'लाक्षागृह' की खुदाई में बाहर आने लगा इतिहास, मिली मानव हड्डी-दांत
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद है कि उत्खनन में कई पुरानी संस्कृतियों के फलने फूलने के साक्ष्य मिल सकते हैं। कंकालों में यदि कुछ डीएनए सैंपल मिल गए तो जांच और भी रोचक हो सकती है। यह कंकाल बिल्कुल ऊपरी सतह पर मिले में हैं, इसलिए इनके डीएनए सैंपल को प्रदूषित होने की आशंका अधिक है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें