फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अभियंता के मकान में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक अभियंता के मकान में लाखों की चोरी
विज्ञापन

मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित एक कॉलोनी में सिंचाई विभाग में तैनात सहायक अभियंता के मकान का रविवार को चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। बुधवार को घर पहुंचने पर पीड़ित को मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन

रुड़की रोड स्थित शीलकुंज कॉलोनी निवासी सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ईश्वर सिंह ने बताया कि वह हाथरस में कार्यरत हैं और उनका परिवार शीलकुंज में रह रहा है। रविवार को वह परिवार के साथ दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर एलसीडी, सोने की अंगुठी व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोर लाखों रुपये का सामान चोरी करके ले गए हैं। पीड़ित को घर पहुंचने पर मामले की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोर हिरासत मेें होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें