जलाभिषेक से ग्रह आधारित दोष और रोग होते हैं दूर
शिवलिंग पर जलाभिषेक से ग्रह आधारित दोष और रोग दूर होते हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि सभी देवताओं की आत्मा में रुद्र उपस्थित हैं। सभी देवता रुद्र की आत्मा हैं। भगवान शंकर सर्व कल्याणकारी देव के रूप में प्रतिष्ठित हैं। शिव की पूजा, आराधना समस्त मनोरथ को पूर्ण करती हैं। हिंदू धर्मशास्त्रों के मुताबिक भगवान शिव का पूजन करने से सभी मनोकामनाएं शीघ्र ही पूर्ण होती हैं।
ओम नम: शिवाय का जाप करें
यजुर्वेदीय विधि विधान से पूजन श्रेष्ठ माना जाता है, लेकिन यदि इस विधान से परिचित नहीं है तो वे लोग केवल भगवान शिव के षडाक्षरी ओम नम: शिवाय का जाप करते हुए रुद्राभिषेक का पूर्ण लाभ प्राप्त कर सकते हैं। महाशिवरात्रि पर शिव आराधना करने से महादेव शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं।
इकरार अहमद..... महाशिवरात्रि पर सजा बाबा औघड़ नाथ मंदिर।
इकरार अहमद..... महाशिवरात्रि पर सजा बाबा औघड़ नाथ मंदिर।
इकरार अहमद..... महाशिवरात्रि पर सजा बाबा औघड़ नाथ मंदिर।