फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लेडी गैंग ने ई-रिक्शा में वकील की पत्नी का पर्स किया चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरोह की महिलाएं बच्चों को साथ में रखकर कर रहीं वारदात
विज्ञापन

पर्स में रखे थे साढ़े तीन हजार रुपये, फुटेज चेक कर रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शहर में बच्चों को साथ रखकर नकदी, पर्स चोरी करने वाला लेडी गैंग सक्रिय हो गया है। मेडिकल थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा में सवार महिलाओं ने मंगलपांडे नगर निवासी एडवोकेट मुकेश त्यागी की पत्नी शशिबाला का पर्स चोरी कर लिया। पर्स में साढ़े 13 हजार रुपये और जरूरी कागजात रखे थे। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि सीसीटीवी चेक कराए जा रहे हैं। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
एडवोकेट मुकेश त्यागी की पत्नी शशिबाला सोमवार शाम गढ़ रोड स्थित तक्षशिला कॉलोनी से ई-रिक्शा में मंगलपांडे नगर घर जा रही थीं। बीच रास्ते से दो महिलाएं बच्चों के साथ साकेत जाने की बात कहकर ई-रिक्शा में बैठ गईं। महिलाओं ने शशिबाला का पर्स चोरी कर लिया। मंगलपांडे नगर पहुंचने पर शशिबाला उतरीं तो पर्स चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने दूसरे ई-रिक्शा से पीछा किया। साकेत में एलआईसी के पास उन्होंने ई-रिक्शा को पकड़ लिया। ई रिक्शा चालक ने बताया कि महिलाएं जेल चुंगी चौराहे पर ही उतर गई थीं।
विज्ञापन

एडवोकेट मुकेश त्यागी का कहना है कि मेडिकल से हापुड़ अड्डा और जेल चुंगी चौराहा रोड पर महिलाओं का एक गैंग काफी समय से सक्रिय है, जो ई-रिक्शाओं में बैठकर अन्य महिलाओं के पर्स व मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। कई बार इसकी शिकायत थाना पुलिस से भी की जा चुकी है लेकिन इस गैंग पर कोई प्रतिबंध नहीं लग पाया है।
-
पहले भी हो चुकी हैं इस तरह की घटनाएं
- तीन दिन पूर्व गढ़ रोड पर ई-रिक्शा सवार महिला का पर्स दो महिलाओं ने चुराया। पर्स में दो हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। इन महिलाओं के साथ भी बच्चे थे। जिससे किसी को शक नहीं हुआ। इन दोनों घटनाओं का पुलिस नहीं कर पाई।
विज्ञापन

- सितंबर माह में देहली गेट थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा सवार निजी स्कूल की प्रधानाचार्या अनुराधा के बैग से दो महिलाएं 19 हजार की नकदी चोरी कर ले गई थीं। इस मामले में भी आरोपी महिलाओं के साथ दो बच्चे थे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें