देवरानी की हत्या में फरार 25 हजार की इनामी महिला गिरफ्तार
गंगानगर (मेरठ)। इंचौली पुलिस ने तीन साल से फरार महिला आरोपी को जेल भेज दिया। उसपर पुलिस द्वारा पच्चीस हजार रुपए का इनाम घोषित किया जाचुका था। दरअसल 2017 में इंचौली थानाक्षेत्र की बिसौला गांव निवासी शाहजहां ने अपने पति जमील के साथ मिलकर देवरानी यास्मीन की हत्या कर दी थी। मृतका के परिजनों ने तीन आरोपियों पर जिंदा जलाने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।
इस मामले में पुलिस जमील सहित दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है। वहीं, शाहजहां तीन साल से फरार थी। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इंचौली थाना प्रभारी अंकित चौहान ने बताया कि आरोपी महिला गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली, परीक्षितगढ़ सहित अन्य जगहों पर भ्रमण करती रहीं। शनिवार को उसे बिसौला गांव में विद्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।