फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली लड्डू गोपाल की शोभायात्रा

विज्ञापन
गणेशपुर गांव में शोभा यात्रा में शामिल बच्चे स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शनिवार को भव्य झांकियां के लड्डू गोपाल की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से प्रारंभ हुई। इसका शुभारंभ पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने किया। वर्मा ने कहा कि हस्तिनापुर श्रीभगवान कृष्ण की कर्मस्थली है। इसलिए यहां कार्यक्रम की महत्ता और बढ़ जाती है। विभिन्न कालोनियों से होते हुए शोभायात्रा वापसी इसी स्थान पर संपन्न हुई। भगवान शिव पार्वती, काली माता, दुर्गा, हनुमान, आदि की भव्य झांकियों ने मन मोह लिया। सबसे पीछे लड्डू गोपाल जी का पालकी चल रही थी। शोभायात्रा में आशु प्रजापति‚ पारस सोनी‚ विशाल प्रजापति‚ हिमांशु प्रजापति‚ नीरज सेन‚ अनमोल‚ अमित‚ गौरव‚ संदीप‚ सौरभ‚ अमन आदि रहे।
विज्ञापन

गणेशपुर गांव में शोभा यात्रा में शामिल बच्चे स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें