फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बारिश में मजदूर का कच्चा मकान ढहा, परिवार बाल-बाल बचा

विज्ञापन
बारिश में गिरा बस्तोंरा नारंग का मकान स्रोत
विज्ञापन
- घर में रखा सामान मलबे और कीचड़ में दबकर हुआ खराब, परिवार के सामने छत का संकट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को गांव बस्तौरा नारंग में एक मजदूर का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान की दीवार गिरने से छत पर पड़ी सीमेंट की चादर भी नीचे गिरकर टूट गई। हादसे के समय मजदूर अपने परिवार के साथ घर में ही मौजूद था। गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। मकान गिरने से घर में रखा सामान मलबे और बारिश के पानी में दबकर खराब हो गया।
विज्ञापन


गांव निवासी मजदूर बिजेंद्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी सविता और तीन बच्चों के साथ पिछले कई वर्षों से कच्चे मकान में रह रहा है। मकान की छत सीमेंट की चादरों से बनी हुई थी। पिछले कई दिनों से लगातार बारिश होने के कारण कच्ची दीवारें कमजोर हो गई थीं। अचानक एक दीवार खिसककर भरभराकर नीचे गिर गई। इसके साथ ही छत पर पड़ी सीमेंट की चादरें भी गिर गईं। बिजेंद्र के अनुसार, जिस समय मकान गिरा, वह पत्नी और बच्चों के साथ घर के अंदर मौजूद था। मकान गिरने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे घरेलू सामान को बाहर निकालने में मदद की।

बारिश में गिरा बस्तोंरा नारंग का मकान स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें