-मौके पर लगी लोगों की भीड़, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। दांतल-जिटोली रोड पर सोमवार सुबह नाले के किनारे एक श्रमिक का शव बरामद हुआ। उसकी पहचान टीकाराम कॉलोनी निवासी (43) टिनू के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि टीकाराम कॉलोनी निवासी टीनू मजदूरी करता है। वह नशे का आदी था। वह ज्यादातर समय घर से बाहर ही रहता था। सोमवार सुबह सड़क पर घूमने के लिए ग्रामीणों ने शव को नाले के किनारे पड़ा देखा। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दो घंटे बाद मृतक की पहचान हुई। सूचना पर परिजन थाने पहुंचे। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। सीओ दौराला का कहना है कि मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-