फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के एदलपुर गांव में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसका शव पुलिस को गांव से कुछ दूरी पर पानी में पड़ा मिला।
विज्ञापन

एदलपुर गांव निवासी 45 वर्षीय अशोक बुधवार को घर से बिना बताए अचानक गायब हो गया था। परिजनों ने आसपास रिश्तेदारियों में तलाश किया, परंतु उसका कोई पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार की सुबह अशोक का शव गांव से कुछ दूरी पर एक खेत में पानी में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अशोक की तीन अविवाहित पुत्री हैं। पिता की मौत के बाद तीनों बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल है। अशोक मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। अब परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। परिजनों द्वारा थाने पर अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें