फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छत से गिरा मजदूर, पेट घुसी टाइल्स, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मऊखास में पड़ोस में ही निर्माणाधीन मकान में कर रहा था कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। गांव मऊखास में निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रहा मजदूर छत से नीचे गिर गया। नीचे गिरने पर वहां पर पड़ी टाइल उसके पेट में घुस गई। गंभीर हालत में परिजन मजदूर को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। मजदूर का उपचार चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि मकान मालिक ने मजदूर का उपचार कराने से साफ मना कर दिया। उपचार का खर्च मांगने पर उल्टा मजदूर की गलती बताकर उनके साथ गाली-गलौज की। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गांव मऊखास निवासी रोहित पुत्र राजेश मजदूरी करता है। परिजनों ने बताया कि वह पड़ोस में ही एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था। सुबह करीब 10 बजे वह बैलेंस बिगड़ने पर छत से नीचे गिर गया। नीचे पड़ी टाइल्स उसके पेट में घुस गई। लहूलुहान हालत में परिजन मजदूर को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में मजदूर के पेट का आपरेशन किया गया। उसके पेट में दर्जन भर टांके आए हैं। सर्जरी के दौरान पेट में टाइल्स के टुकड़े अंदर धंसे हुए पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि मकान मालिक ने मजदूर के प्रति कोई सहानुभूति नहीं दिखाई और न ही उसे देखने के लिए अस्पताल पहुंचा। उपचार के लिए कोई खर्च नहीं दिया। परिजनों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ प्रमोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच के उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें