फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनसीआर मेडिकल कॉलेज में चौथी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा (मेरठ)। नालपुर स्थित एनसीआर मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च सेंटर में काम कर रहे एक मजदूर की चौथी मंजिल से गिरने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है। बिहार के जिला अररिया निवासी मोहम्मद मेहताब (32) पिछले करीब दो वर्षों से पूर्व एमएलसी डॉ सरोजनी अग्रवाल के मेडिकल कॉलेज में रंगाई-पुताई का काम कर रहा था। बृहस्पतिवार को वह कॉलेज की चौथी मंजिल पर काम कर रहा था तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल मजदूर को तत्काल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ किठौर प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन भी मौके पर आ गए थे। परिजनों द्वारा कार्रवाई से इनकार करने के बावजूद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है और तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें