फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बारिश में कच्चा मकान ढहा, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
अमरोली उर्फ बड़ा गांव में बारिश से गिरा मकान (फलावदा)
विज्ञापन
फलावदा। थाना क्षेत्र के गांव अमरोली उर्फ बड़ा गांव में लगातार हो रही बारिश के चलते एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जिस समय मकान गिरा, परिवार के सदस्य बाहर बैठे हुए थे।
विज्ञापन

पीड़िता रीना देवी पत्नी बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि उसके पति लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। आर्थिक तंगी के चलते परिवार पिछले कई वर्षों से कच्ची मिट्टी से बने जर्जर मकान में रहने को मजबूर था। शुक्रवार को लगातार हुई बारिश के बीच अचानक मकान की छत और दीवारें भरभराकर गिर गई। मकान गिरने से अंदर रखा घरेलू सामान, राशन और कपड़े मलबे में दब गए। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार की मदद की। मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बाद परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी। पीड़िता ने प्रशासन से आर्थिक सहायता के साथ ही मकान निर्माण के लिए मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें