फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जूस पिलाकर कुशल की भूख हड़ताल समाप्त कराई

विज्ञापन
सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के सफाई कर्मी के भूख हडताल पर बैठने पर उसके समर्थन मे पहुंचे ग्रामीण। स्
विज्ञापन
माछरा। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखा के सफाई कर्मचारी कुशल कुमार नौकरी से हटाने के विरोध में सोमवार को भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। मंगलवार को शाखा प्रबंधक ने पुन: नौकरी पर लेने का आश्वासन देकर भूख हड़ताल समाप्त कराई।
विज्ञापन

माछरा के सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में माछरा निवासी कुशल कुमार वाल्मीकि बतौर सफाई कर्मचारी तैनात था। किन्हीं कारणों को लेकर बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने कुशल कुमार को बैंक डयूटी से हटा दिया था। सफाई कर्मचारी का कहना था कि उसे गलत हटाया गया है। बैंक शाखा पर ग्रामीणों की ओर से बैंक प्रबंधक सचिन कुमार के विरुद्ध दिए गए धरने से उसका कोई संबंध नहीं है।
मंगलवार को बैंक के सामने धरने पर बैठे कुशल कुमार के समर्थन में माछरा के अन्य ग्रामीण भी आ गए, जिसमें पूर्व प्रधान राकेश त्यागी, प्रधान वीरेंद्र त्यागी, अवधेश त्यागी का कहना था कि बैंक शाखा पर धरना पूर्व प्रबंधक के विरुद्ध उन्होंने दिया था, जिससे कुशल का कोई संबंध नहीं था। मंगलवार सुबह बैंक प्रबंधक शिवानी बालियान धरना स्थल पर पहुंची और कुशल को पुन: बैंक में सफाई कार्य करने का आश्वासन दिया। कुशल को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें