फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार से पूर्व अखाड़ों का वृंदावन में कुंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हरिद्वार से पहले वृंदावन में होने वाले कुंभ मेले में शाही स्नान की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। मेले का शुभारंभ 16 फरवरी को वसंत पंचमी के अवसर पर तीनों अनी अखाड़ों द्वारा ध्वजारोहण के साथ होगा। वहीं, रंगभरनी एकादशी 25 मार्च को पंचकोसीय परिक्रमा के साथ मेले का समापन होगा। इसके साथ ही तीन शाही स्नान की तिथियां घोषित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

वृंदावन में यमुना तट पर हरिद्वार से पहले कुंभ मेला बैठक हुई। इसमें निर्मोही अखाड़े के 108 श्री महंत महेंद्र दास जी महाराज ने बताया कि तीनों अनी अखाड़ा और चर्तुसंप्रदाय ने शाही स्नान के साथ ध्वजारोहण और पंचकोसीय परिक्रमा की तिथियां तय कर ली हैं। बताया कि वसंत पंचमी के दिन ध्वजारोहण के साथ कुंभ शुभारंभ वृंदावन में होगा। इसके बाद पहला शाही स्नान माघी पूर्णिमा 27 फरवरी को होगा। द्वितीय शाही स्नान फाल्गुन कृष्ण पक्ष 9 मार्च को होगा। तीसरा शाही स्नान अमावस्या 13 मार्च को होगा। मेले का समापन रंगभरनी एकादशी को पंचकोसीय वृंदावन की परिक्रमा के साथ होगा। 108 श्री महंत महेंद्र दास महाराज ने बताया कि इस संबंध में सभी निर्णय महंत राजेंद्र दास जी महाराज, महंत रामजीदास महाराज, महंत फूलडोल बिहारी दास महाराज, महंत धर्मदास महाराज, महंत मोहनदास, गौरीशंकर दास, रामकिशोरदास, महेंद्र हरिशंकर दास महाराज द्वारा लिये गए हैं। तीन अनी अखाड़ों और चर्तुसंप्रदाय के महंतों के निर्णय के बाद देश भर में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
हरिद्वार में लगेगा वैरागी कैंप
वेस्ट एंड रोड सिद्धपीठ संकट मोचन हनुमान श्री बालाजी एवं शनि शक्तिपीठ शनि धाम मंदिर के तत्वावधान में महाकुंभ हरिद्वार में वैरागी कैंप लगाया जाएगा। अखिल भारतीय पंच झाड़िया निर्मोही अनि अखाड़े के 108 श्री महंत महेंद्र दास जी ने बताया कि वैष्णो संप्रदाय के तीनों अनी अखाड़ों के शाही स्नान में प्रथम 12 अप्रैल 2021 चैत्र सोमवारी अमावस्या को होगा। दूसरा शाही स्नान 14 अप्रैल मेष संक्रांति और तीसरा शाही स्नान 27 अप्रैल चैत्र पूर्णिमा पर होगा।
विज्ञापन

शाही स्नान और प्रमुख स्नान
शाही स्नान:-महाशिवरात्रि 11 मार्च 2021, सोमवती अमावस्या 12 अप्रैल 2021, मेष संक्रांति वैशाखी 14 अप्रैल 2021
प्रमुख स्नान:-मकर संक्रांति 14 जनवरी, मौनी अमावस्या 11 फरवरी, वसंत पंचमी 16 फरवरी, माघ पूर्णिमा 27 फरवरी, चैत्र शुल्क प्रतिपदा 13 अप्रैल, श्रीराम नवमी 21 अप्रैल को होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें