फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप हत्याकांड हमलावरों की तलाश में दबिश, परिजन हिरासत में, सामने आई मर्डर की ये वजह

Wed, 02 Sep 2020 01:00 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मृतक कुलदीप का फाइल फोटो व मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ में सकौती-मदारीपुर मार्ग पर रविवार दोपहर गोली बरसाकर की गई कुलदीप सोम की हत्या के मामले में पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन अभी पकड़ में नहीं आ सके हैं। मृतक के पिता ने एक हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपियों के खिलाफ दौराला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस दो हमलावरों के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।     
विज्ञापन


सरधना क्षेत्र के गांव कपसाड़ निवासी कुलदीप सोम अपने दोस्त सुधांशु उर्फ प्रिंस के साथ घर से मुजफ्फरनगर के मोरना निवासी अजित से पैसे लेने की बात कहकर निकला था। दिल्ली-देहरादून हाईवे से सटे सकौती-मदारीपुर मार्ग पर खेत से निकले हमलावरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

साथी प्रिंस ने खेत में छिपकर जान बचाई थी। पिता प्रमोद ने मुजफ्फरनगर के भोपा थाना के हिस्ट्रीशीटर अजित पुत्र हिंदपाल निवासी मोरना, कपिल पुत्र पवन व राहुल यादव पुत्र राजपाल निवासी भेड़ाहेड़ी मुजफ्फरनगर को नामजद किया था।

पुलिस की जांच में कुलदीप सोम की हत्या प्रेम प्रसंग के शक में होना सामने आई है। पुलिस अभी उस लड़की तक नहीं पहुंच सकी है, जिसको लेकर हत्या हुई है। तीनों आरोपियों की तलाश में पुलिस दो दिन से दबिश दे रही है, लेकिन वह फरार हैं। घटना के बाद से तीनों आरोपियों के फोन बंद आ रहे हैं। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस पर लगाए हैं, लेकिन अभी कुछ मदद नहीं मिली है। 

फेसबुक पर आरोपियों के फोटो दिखाए
कुलदीप की हत्या के बाद पुलिस ने उसके दोस्त सुधांशु उर्फ प्रिंस से पूछताछ की थी। पुलिस ने उसे फेसबुक के माध्यम से कुछ फोटो भी दिखाए थे, जिसके आधार पर पुलिस की जांच पड़ताल चल रही है। परिजन और साथी जल्द ही हत्यारों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें