फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं की ढांग गिरने से युवक की मौत, पुलिस पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुएं की ढांग गिरने से युवक की मौत, पुलिस पर हमला
विज्ञापन

- बहसूमा के गांव मोड खुर्द का मामला
- गुस्साए परिजनों ने पुलिस पर बोला हमला, फोर्स ने भागकर बचाई जान
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। क्षेत्र के गांव मोड खुर्द में कुएं से ईट निकाल रहे एक मजदूर की ढांग गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंच पुलिस ने जेसीबी मंगाकर ढांग में दबे मजदूर को निकालने की कोशिश की, तो गुस्साएं लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस ने वहां से भागकर जान बचाई। वहीं, अराजकतत्वों ने पुलिस की गाड़ी पर भी हमला बोलकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
बुधवार की देर शाम मोड खुर्द निवासी विकास (24) पुत्र भोरण व आसिफ पुत्र यामीन गांव के ही प्रविंद्र पुत्र तिलकराम के खेत में ट्यूबवेल के कुएं से ईट निकाल रहे थे।
विज्ञापन

कुएं के अंदर से विकास ईट निकला रहा था तभी अचानक कुएं की ढांग गिर गई, जिससे विकास मिट्टी में दब गया। ढांग गिरते ही कुएं के ऊपर खड़े आसिफ ने शोर मचा दिया। खेत मालिक प्रविंद्र ने पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष शिवदत्त ने दो जेसीबी बुलाई और मिट्टी निकालने लगे। इसी दौरान भीड़ ने शोर मचाते हुए पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। आक्रोशित लोगों को देख पुलिस फोर्स मौके से जान बचाकर भाग निकली। वहीं कुछ अराजकतत्वों ने पुलिस जीप पर तोड़ फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

कई थानों की फोर्स पहुंची
पुलिस पर हमले की सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स व सीओ मवाना उदय प्रताप मौके पर पहुंचे। पुलिस वहां मौजूद को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। वहीं, कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मिट्टी में दबे विकास को निकाला, लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।
हमलावरों को चिन्हित कर होगी कार्रवाई
पुलिस टीम पर हमला करने वालों को चिन्हित करा जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- शिवदत्त, थानाध्यक्ष बहसूमा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें