फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी रॉक बैंड पर जमकर झूमे कृष्ण भक्त

Fri, 17 Mar 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ एवं इस्कॉन प्रचार केंद्र मेरठ द्वारा बृहस्पतिवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। देशी विदेशी भक्तों में भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने की होड़ लगी रही। विदेशी रॉक बैंड ने अपनी कृष्ण भक्ति धुन से समां बांध दिया। यात्रा का लोगों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। बेगमपुल और खैरनगर चौराहे पर भगवान जगन्नाथ को छप्पन भोग लगाया गया।
विज्ञापन

इस्कॉन संस्था द्वारा जिमखाना मैदान में पांच दिवसीय हरे कृष्ण उत्सव, भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के साथ शुरू हो गया। दोपहर करीब दो बजे डीएम बी. चंद्रकला ने रथयात्रा का शुभारंभ किया। इससे पहले भगवान जगन्नाथ को श्रंगार कर रथ पर सवार कराया गया। यात्रा जिमखाना से शुरू होकर बुढ़ाना गेट होते हुए खैरनगर चौराहे पर पहुंची। यहां कृष्ण भक्तों ने क्रेन पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ को छप्पन भोग लगाया। बैंड बाजों, ढोल नगाड़ों और दर्जनों झांकियों के साथ चल रही रथयात्रा बच्चा पार्क से छिपी टैंक, खूनी पुल और रोडवेज बस अड्डा होते हुए सदर बाजार पहुंची। यहां यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद आबूलेन से होते हुए बेगमपुल पहुंची। यहां पर भी भगवान जगन्नाथ को क्रेन द्वारा छप्पन भोग लगाया गया। हरे रामा, हरे कृष्ण की धुन और भजनों से शहर भक्तिमय हो गया। बेगमपुल से यात्रा जिमखाना मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर विनोद अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, अशोक गुप्ता, रमेश चंद गुप्ता एडवोकेट, हर्षित गुप्ता, विपिन आदि मौजूद रहे।

विदेशी भक्तों की रही भीड़
यात्रा में विदेशी भक्तों की भीड़ रही। सुबह से ही जिमखाना मैदान पर भक्त पहुंचने शुरू हो गए थे। चीन, जर्मनी, फ्रांस, कनाड़ा आदि देशों से भक्त एक दिन पहले ही पहुंच गए थे। विदेशी श्रद्धालुओं ने न केवल भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचा बल्कि कीर्तन करते हुए श्रीकृष्ण भक्ति में डूबे रहे। मथुरा और वृंदावन से भी काफी भक्त पहुंचे।
विज्ञापन


आज होगा श्रीकृष्ण उत्सव
इस्कॉन प्रचार केंद्र के रूपवान दास और मीडिया सचिव रामकुमार शर्मा एडवोकेट ने बताया कि शुक्रवार को श्रीकृष्ण उत्सव शुरू होगा। 18 मार्च को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं देखने को मिलेगी। 19, 20 और 21 मार्च को प्रभु की लीलाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें