फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण छठी : श्रद्धालुओं को वितरित किया गया कढ़ी-चावल का प्रसाद

विज्ञापन
कृष्ण छठी पर ग्राम हसनपुर कदीम में प्रसाद का वितरण करते भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर पाल और ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली/माछरा। गांव नंगली अब्दुल्ला माछरा स्थित परशुराम चौक पर भगवान कृष्ण की छठी के पावन पर्व पर ग्रामीणों और समाजसेवियों द्वारा भंडारे का आयोजन बड़ी श्रद्धा और धूमधाम के साथ किया गया। शुभारंभ समाजसेवी यतेंद्र शर्मा ने भगवान कृष्ण के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और विशेष पूजा-अर्चना के साथ किया। सुबह से ही परशुराम चौक पर ग्रामीणों और आस-पास के क्षेत्रों से आए महिलाओं और बुजुर्गों को भगवान का प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान समाजसेवी यतेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा, पंकज शर्मा, कुलदीप शर्मा, सचिन त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव हसनपुर कदीम में विजयपाल सिंह द्वारा भगवान कृष्ण की छठी पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भगवान कृष्ण की छठी का उत्सव भारतीय सनातन संस्कृति में विशेष महत्व रखता है ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और एकता की भावना मजबूत बनी रहती है। इस दौरान भाजपा जिला मीडिया संयोजक कुलदीप तोमर सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें