कृषि विवि द्वारा छात्राओं के लिए हास्टल में मिनी जिम खोला गया है। अभी तक विवि में केवल छात्र ही जिम का लाभ ले रहे थे। अब छात्राएं भी विवि में जिम के माध्यम से फिटनेश के प्रति सजग रहेगी।
सोमवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में मिनी जिम का शुभारंभ किया गया है। शुभारंभ विवि के कुलपति प्रोफेसर गया प्रसाद ने फीता काटकर किया। विवि सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में जहां वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किए जा रहे शोध कार्यों के बाद अब कृषि की पढ़ाई कर रही छात्राओं में भी फिटनेश के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से जिम का शुभारंभ किया गया है। विवि के शहीद भगत सिंह गर्ल्स हॉस्टल में मिनी जिम खोला गया है। इस अवसर पर विवि के कुलपति प्रोफेसर गया प्रसाद ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए खेलों इंडिया प्रोजेक्ट को ध्यान में रखते हुए छात्राओं के लिए जिम खोला गया है। शारीरिक व्यायाम से जहां बीमारियों से दूर हुआ जा सकता है, वहीं छात्राएं इसके माध्यम से अपना करियर भी बना सकती है। इस दौरान वित्त नियंत्रक अवध नारायण यादव, डॉ. अनिल सिरोही, कुलसचिव डॉ. बीआर सिंह, रितुल सिंह आदि मौजूद रहे।