मेरठ। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर बृहस्पतिवार को करीम नगर में मौलाना कारी शफीकुर्रहमान कासमी व अन्य धर्मगुरुओं से मिले। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राष्ट्रीय विषयों पर संवाद किया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनके इस दौरे का उद्देश्य धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित करना, आपसी दूरियों को समाप्त करना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित के कार्यों में सभी वर्गों का सहयोग और समर्थन मिलना चाहिए। कारी शफीकुर्रहमान ने कहा कि आज देश में संवाद और आपसी संपर्क की सबसे अधिक आवश्यकता है।
बातचीत की कमी के कारण ही कई बार दूरियां और गलतफहमियां पैदा होती हैं। इस दौरान कैबिनेट राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर, कारी अफ्फान कासमी, कुंवर बासित अली, डॉ. जर्रार अहमद रिजवी, हाजी जावेद रशीद सिद्दीकी, हाजी अंजुम जमाल, मौलाना आजम नदवी, हाजी आबाद खान और हाजी कुंवर राहत अली आदि लोग उपस्थित रहे।