इकरार अहमद.....पुलिस लाइन में क्रीड़ा भारती की ओर से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों व उनके कोच को
मेरठ। क्रीड़ा भारती मेरठ और मेरठ पुलिस की ओर से पुलिस लाइन में सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर मेरठ पुलिस का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने किया। इस दौरान एथलेटिक्स में आर्यन चौधरी, मोहित कुमार, लवीश शर्मा, ऋषिपाल सिंह, प्रिंस कुमार को सम्मानित किया गया। इसके अलावा तीरंदाज तरुण कुमार, जूडो खिलाड़ी सुनील कुमार, तैराकी में रोहित शर्मा, कुश्ती में रविंद्र कुमार, सचिन, संगीता और ताइक्वांडो खिलाड़ी खुशबू यादव व पूजा को सम्मान दिया गया।
इस मौके पर मेरठ पुलिस के कोच उदयवीर सिंह, सुनील कुमार को विशेष सम्मान दिया गया। इसके बाद यहां जादूगर वी सम्राट ने मैजिक शो पेश किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के अरुण जिंदल, विनोद भारती, एसपीसिटी आयुष विक्रम सिंह, एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष, जिला अध्यक्ष क्रीड़ा भारती अश्विनी गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र चिकारा, विजेंद्र सिंह, जिला मंत्री मनीष कुमार, अर्जुन अवार्डी अलका तोमर, सचिन आदि मौजूद रहे।