फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेलकूद प्रतियोगिता में कोमल और तरुण बने चैंपियन

Fri, 13 Feb 2026 08:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी कॉलेज माछरा में दो दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। चाैधरी शिवनाथ सिंह शाण्डिल्य पीजी कॉलेज माछरा में दो दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अमित त्यागी ने छात्रा कोमल और चैंपियन बने छात्र तरुण ठाकुर को ट्रॉफी और ट्रैक सूट प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में 100 मी दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम कोमल, द्वितीय आकांशा रही। 200 मीटर दौड़ में प्रथम आकांशा, द्वितीय अंशुपाल और तृतीय वंशिका रही। 400 मीटर दौड में प्रथम आकांशा, द्वितीय रूमा, तृतीय जैशनिक, 800 मीटर दौड में प्रथम कोमल, द्वितीय रूमा तृतीय वर्षा, 1500 मीटर दौड़ में प्रथम कोमल, द्वितीय स्वेता रही। लंबी कूद में प्रथम कोमल और आकांशा द्वितीय स्वेता तृतीय माही, ऊंची कूद में प्रथम कोमल, द्वितीय स्वेता, तृतीय अंशुपाल, गोला फेंक में प्रथम माही, द्वितीय रूमा, तृतीय जैशनिक, डिसकस थ्रो मे प्रथम माही, द्वितीय रूमा, तृतीय ईशा, भाला फेंक प्रथम माही द्वितीय ईशा तृतीय रूमा रही। 100 मीटर प्रथम तरुण द्वितीय जतिन सिद्धार्थ तृतीय हर्ष, 200 मीटर प्रथम तरुण, द्वितीय जतिन, सिद्धार्थ तृतीय आदि ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन प्रोफेसर संजय यादव और क्रीड़ा समिति द्वारा किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य देवोत्तम त्यागी ने की। प्राचार्य ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में डॉ संदीप पटेल, डॉ नीरज, प्रो. संजीव त्यागी, प्रेम त्यागी ,अनुज, पुरूषोत्तम त्यागी, हाकिम सिंह, छात्र तरुण, सौरभ, ललिता, हिना का विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें