फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता श्लोकों का ज्ञान ही सर्वोच्च ज्ञान : मनीष स्वामी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी स्थित बालाजी मंदिर प्रांगण में गीता जयंती पर्व मनाया गया। आचार्य मनीष स्वामी ने गीता का पाठ कराया। उन्होंने कहा कि गीता श्लोकों का ज्ञान ही सर्वोच्च ज्ञान है। गीता का लक्ष्य मनुष्य को कर्तव्य बोध कराना है। कहा कि आज प्रभु योगेश्वर कृष्ण की अमृतमयी वाणी गीता का घर-घर, जन-जन तक उद्घोष एक अखंड भारत के संकल्पना को साकार करता हुआ प्रतीत होता है। गीता को विश्व के सबसे महान ग्रंथों में से एक माना जाता है। हम जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में गीता के श्लोकों से जीवन जीने की कला भी सीखते हैं। मंदिर के संस्थापक पं. नरेंद्र स्वामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद गीता ज्ञान संस्थान वैश्विक अभियान के तहत एक मिनट एक साथ गीता पाठ हुआ। जिसमें नौचंदी, प्रीत विहार, राजेंद्न नगर, कैलाश पुरी, पूर्वी कल्याण नगर के सभी क्षेत्रवासी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में योगेंद्र, अनिल गुप्ता, ज्ञानेश्वर शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा, सतीश शर्मा, सोनिका, वंशिका, राशि, अमृत, विशाखा, लक्ष्मी आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें