फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, एक माह तक अब क्यों नहीं बजेगी शहनाई

Wed, 15 Mar 2017 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
एक महीने तक विवाह पर रोक
विज्ञापन
होलाष्टक के पश्चात खरमास लगने से सभी शुभ कार्यों पर रोक गई है। बताया जाता है कि अब पूरे एक माह तक विवाह नहीं होंगे। कुछ शास्त्रों का मानना है कि आगामी एक माह तक कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित है। माना जाता है कि इस एक माह में अग्नि सहित सभी देवी देवताओं का वास पृथ्वी पर नहीं होता है। बिना अग्नि और देवी देवताओं की उपस्थिति में कोई शुभ कार्य नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


बता दें कि 13 मार्च यानी बीते सोमवार से 14 अप्रैल तक कोई भी शुभ कार्य करना सही नहीं होगा। जैसे, विवाह, गृह प्रवेश, गृह निर्माण और मुडंन संस्कार नहीं किए जा सकते है। इस दौरान सूर्य का मीन राशि में प्रवेश होता है। मीन राशि गुरु बृहस्पति की राशि है। इस राशि में जब सूर्य का प्रवेश होता है, तो वह गुरु के घर जाकर गुरु की सेवा में लीन हो जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें