फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी बदनाम: खूब चर्चा में है यूपी पुलिस का यह कारनामा, शराब पार्टी के बाद पुलिस चौकी में खूनी संघर्ष, तस्वीरें

Mon, 01 Aug 2022 07:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

पुलिस चौकी में शराब पार्टी के बाद पुलिसकर्मियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इसके बाद चाकूबाजी में एक सिपाही घायल हो गया है। खाकी की बदमानी का यह मामला खूब चर्चा में है।
विज्ञापन
1 of 5
चौकी में भिड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की योगीपुरम पुलिस चौकी पर शराब पार्टी के बाद दो सिपाहियों के बीच हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। चाकूबाजी में एक सिपाही घायल हो गया। इसका वीडियो बनाकर एक सिपाही ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस मामले को दबाने में लगी रही, लेकिन वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों ने दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया।

वहीं, थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना को भी हटा दिया है। उन्हें साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया है। पहले दोनों सिपाही किराये पर साथ रहते थे। वहां भी इनके बीच में कई बार विवाद हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
घायल सिपाही - फोटो : अमर उजाला
योगीपुरम पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही ओजस्वी मलिक और दीपक मलिक के बीच शनिवार देर रात शराब पार्टी के बाद किसी बात पर कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। सिपाही ओजस्वी ने अपने कुछ साथियों को फोन कर चौकी पर बुला लिया और सिपाही दीपक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। अन्य सिपाहियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। एक सिपाही ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। रात में घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस ने दीपक को अस्पताल में उपचार दिलाया।
विज्ञापन

3 of 5
चौकी में भिड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
रविवार दोपहर तक पुलिस इस प्रकरण को छुपाती रही। इस बीच घटना का वीडियो वायरल हो गया। मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो दोनों सिपाहियों पर विभागीय जांच बैठाते हुए निलंबित कर दिया। थाना पुलिस मारपीट के दौरान चारपाई का कोना दीपक को लगने की बात कह रही है। दोनों सिपाहियों में से किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी है। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी सुबोध सक्सेना को हटा दिया गया है। इंस्पेक्टर क्राइम को थाने का चार्ज दिया गया है।

4 of 5
चौकी में भिड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
चौकी में उड़ी कानून की धज्जियां
योगीपुरम पुलिस चौकी पर शनिवार रात शराब पार्टी के बाद सिपाहियों में हुई मारपीट के दौरान कानून की धज्जियां उड़ती रहीं। सिपाही पर अपने साथियों को बुलाकर मारपीट व चाकूबाजी करने के आरोप लगे। इसके बावजूद थाना पुलिस प्रकरण पर पर्दा डालने में जुटी रही। कानून का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस खुद कानून को तोड़ती रही।

यह भी पढ़ें: अफसरों की लापरवाही का गजब हाल: कागजों में अधूरा था गंगा पुल, फिर भी दौड़ रहे थे वाहन, टल गया ये बड़ा हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चौकी में भिड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
जांच के बाद कार्रवाई
दोनों सिपाहियों को निलंबित करते हुए विभागीय जांच बैठा दी है। जांच में दोषी पाए जाने के बाद और कठोर कार्रवाई की जाएगी। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें