फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोर का शव कमरे में फंदे से लटका मिला

Sun, 18 Jun 2023 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। हाईवे स्थित गांव निवासी किशोर शनिवार सुबह घर में पंखे के सहारे लटका हुआ मिला। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हाईवे स्थित एक गांव निवासी युवक ने शनिवार सुबह पुलिस को बताया कि उसका 16 वर्षीय बेटा नशे का आदी था। शुक्रवार रात खाना खाकर सभी लोग अपने कमरे में सो गए थे। बेटा भी कमरे में सोने के लिए चला गया था। शनिवार सुबह जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने आवाज लगाई। कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो किशोर का शव पंखे से लटका हुआ था। दरवाजा तोड़कर किसी तरह किशोर को नीचे उतारा। परिजन किशोर को लेकर पास के अस्पताल पहुंचे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इंकार किया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि परिजनों ने कानूनी कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें