फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कैंटीन संचालक की हत्या में बड़ा खुलासा, कुकर्म का शिकार युवक निकला कातिल, घटनास्थल पर रहा फिर हुआ फरार

Tue, 08 Aug 2023 05:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में हुए कैंटीन संचालक कमल किशोर हत्याकांड का पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा में हुए कैंटीन संचालक कमल किशोर हत्याकांड का पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। जांच के बाद पुलिस ने मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले एक नाबालिग और उसके पिता को हिरासत में लिया है। वह कैंटीन में काम करता था।

विज्ञापन


थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि घटना वाली सुबह वह कैंटीन पर गया था, लेकिन कैंटीन संचालक ने उसे रात में आने के लिए कहा। रात में जब वह कैंटीन पर पहुंचा तो पहले दोनों ने बैठकर शराब पी। इसके बाद कैंटीन संचालक ने उसके साथ कुकर्म किया।

थोड़ी देर बाद कैंटीन संचालक को सोता हुआ देखकर किशोर ने बदला लेने के लिए वहां पर रखे गैस सिलिंडर से उसके चेहरे पर लगातार कई वार किए। गर्दन पर चाकू से भी वार किए गए। इससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दुष्कर्म: पड़ोसन ने घर बुलाया, नशीली शिकंजी पिलाई और फिर युवक के हवाले कर दी नर्स की बेटी, आरोपी गिरफ्तार

बता दें, कि सरधना रोड स्थित बद्रीश पुरम कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय कमल किशोर सरधना फ्लाईओवर के नीचे देसी शराब के ठेके के बराबर में एक कैंटीन चलाता था। 27 जुलाई को कैंटीन के अंदर उसकी हत्या की गई थी। मृतक के भाई हरिओम की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।

घटनास्थल पर भीड़ में खड़ा रहा, फिर हो गया फरार
पुलिस से पूछताछ में पता चला कि आरोपी किशोर ने बताया कि पिछले कई साल से उसका परिवार सरधना रोड पर गणपति मंडप के पास झोपड़ी में रह रहा है। रात में कैंटीन संचालक की हत्या के बाद करीब दो बजे अपने घर पहुंचा था। आरोपी किशोर ने परिजनों को घटना से अवगत कराया था। किशोर की बात सुनकर परिजन दंग रह गए थे। घटना के अगले दिन यह किशोर भीड़ में ही खड़ा हुआ सबकुछ देख रहा था, लेकिन किसी को भी किशोर पर शक नहीं हुआ था। इसके बाद वह परिवार समेत मध्यप्रदेश चला गया था।
विज्ञापन

सीसीटीवी से आरोपी तक पहुंची पुलिस
हत्याकांड के बाद से ही पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही थी। सरधना रोड पर एक सीसीटीवी में किशोर कैद हो गया था। पुलिस ने किशोर के घर जाकर मामले की जानकारी ली थी, लेकिन किशोर अपने परिवार के साथ गायब मिला। रविवार रात पुलिस ने आरोपी किशोर और उसके पिता को मध्यप्रदेश से हिरासत में ले लिया।

नामजद युवकों को मिली क्लीनचिट
कैंटीन संचालक के भाई हरिओम की तहरीर पर पुलिस ने रमन सोलंकी और कल्लू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान दो और नाम प्रकाश में आए थे।

पुलिस ने दो अज्ञात लोगों को भी पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी। यह पुलिस के रडार पर इसलिए थे कि कैंटीन संचालक के साथ खाने के रुपये को लेकर इनका झगड़ा हुआ था। इनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिलने पर क्लीनचिट दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें