किशोर से कुकर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी
खरखौदा। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बेटे के साथ कुकर्म करने और उसकी वीडियो क्लिप बनाकर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़ित व्यक्ति के अनुसार सात जून की दोपहर करीब 12 बजे गांव के ही अंकुर व मोहन उसके 13 वर्षीय बेटे को प्रधान के यहां बैठक की बात कहकर बुलाकर ले गए। आरोप है कि अंकुर ने उसके बेटे के साथ कुकर्म किया तथा मोहन ने उसकी वीडियो क्लिप बनाई। आरोपियों ने बेटे को धमकी दी कि यदि इस मामले में किसी को भी बताया तो उसकी वीडियो वायरल कर देंगे तथा उसे जान से मार देंगे। डर व गांव में वीडियो वायरल होने के डर से उसके बेटे ने शुक्रवार को परिजनों से सारा वाकया बताया। शुक्रवार को व्यक्ति अपने बेटे को थाने लेकर गया तथा दोनों के खिलाफ कुकर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। संवाद