मेरठ। किशन कुमार भटेजा (75) का एक जुलाई को निधन होने पर परिवार की सहमति से मेडिकल के आई बैंक में उनका नेत्रदान कराया गया। नेत्रदान ज्योति समिति के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद मनमोहन ढल ने बताया कि रूड़की रोड के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में किशन कुमार रहते थे। उन्होंने करीब साढ़े सात पहले पत्नी कमल भटेजा की मृत्युपर्यंत उनके भी नेत्रदान कराए थे। संस्था के सदस्य सुरेंद्र शर्मा, राकेश त्यागी, नरेश कर्णवाल, रॉकी अग्रवाल, सुशील त्यागी, हनी सिंघल का सहयोग रहा। संवाद