फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने अफसरों के सामने रखी पीड़ा, खातों से वापस गई सम्मान निधि योजना की धनराशि

Thu, 16 May 2019 08:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

तकनीकी वजहों से सहारनपुर जनपद के करीब 200 किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान राशि उनके बैंक खातों से वापस हो गई। इन किसानों ने कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर अपनी पीड़ा सामने रखी है। विभागीय अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि 23 मई के बाद पोर्टल शुरू होगा, इसके बाद किसानों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। 

विज्ञापन


जनपद में 2 लाख 59 हजार किसान हैं। इनमें से 2.40 लाख लघु एवं सीमांत किसान हैं, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के दायरे में आते हैं। सरकार की ओर से इस योजना के तहत दो-दो हजार की सम्मान राशि किसानों के खातों में भेज दी गई, लेकिन कुछ किसान ऐसे भी हैं जिनके खाते में एक बार सम्मान राशि जमा हो गई, लेकिन बाद में वापस हो गई। ऐसे ही करीब दो सौ किसानों ने कृषि विभाग कार्यालय में जाकर अपनी पीड़ा रखी। इनमें से कुछ के बैंक खाते संयुक्त हैं, कुछ के आधार कार्ड और बैंक खाते में दर्ज नाम में फर्क है। 

उप निदेशक कृषि राकेश बाबू ने बताया कि करीब दो सौ किसानों ने बैंक खातों से सम्मान राशि वापस जाने की शिकायत की है। कुछ तकनीकी खामियों के चलते ऐसा होने की आशंका है। अभी पोर्टल बंद है। 23 मई के बाद पोर्टल के शुरू हो जाने के बाद तकनीकी खामियों को दूर कर किसानों के खाते में सम्मान राशि वापस कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सम्मान राशि पाने के लिए किसान का एकल बैंक खाता होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें