मेरठ। पठानपुरा स्थित गोल्डन बेल्स एकेडमी की छात्रा किंजल चौधरी का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम के लिए आयोजित कैंप में हुआ है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 12 और 13 सितंबर को कानपुर के कमला क्लब में कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें स्कूल की छात्रा का चयन होने पर प्रधानाचार्या संध्या शर्मा, आकांक्षा अग्रवाल आदि ने उन्हें बधाई दी। संवाद