बेमौसम बारिश के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो गई। भाकियू ने किसानों की सभी समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। उन्होंने कहा कि अगर किसानों की मांगे जल्द ही पूरी नही हुई तो भाकियू आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान भाकियू युवा जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, संगठन मंत्री राजकुमार करनावल, विनेश प्रधान, मेहबूब समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मोहिउद्दीन पुर पर 58 करोड़ बकाया
जिला गन्ना अधिकारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि मेरठ में 6 मिल हैं जिनमें से चार मिल शत प्रतिशत भुगतान कर चुकि हैं। वर्तमान में किनौनी पर किसानों का 190 करोड़ व मोहिउद्दीन पुर मिल पर 58 करोड़ का बकाया है। जल्द ही किसानों को बाकी भुगतान भी कराया जाएगा।
7 नवंबत तक शुरू हो जाएंगी सभी मिलें
31 अक्तूबर को किनौनी मिल शुरू चुकी है। अन्य मिलों में आज 1 नवंबर को नंगलामल, 4 नवंबर को मवाना, 5 नवंबर को सकौती और 7 नवंबर को मोहिउ्दीनपुर मिल शुरू होगी। इससे पहले किसानों की सभी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।