फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनी कांड: डॉ. अफजाल और डॉ. वैभव मुदगल नहीं लगे हाथ, कानपुर लौटी स्वॉट टीम, अब मेरठ पुलिस के हाथ कमान

Sun, 05 Apr 2026 10:59 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: कानपुर में किडनी कांड का खुलासा होने के बाद मेरठ के अल्फा अस्पताल के डॉक्टरों का नाम भी सामने आया है। कानपुर स्वॉट टीम ने मेरठ आकर दबिश दी, मगर दोनों डॉक्टर हाथ नहीं लगे। मेरठ पुलिस अभी भी आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
अल्फा अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kidney scandal: कानपुर में अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट का खुलासा होने के बाद तीन दिन तक मेरठ में डेरा डालने के बाद कानपुर स्वॉट टीम खाली हाथ लौट गई। इस मामले में नामजद डॉ. अफजाल और डॉ. वैभव मुदगल की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अस्पताल से मिले दस्तावेज और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ले गई है। दोनों डॉक्टरों के कई ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन कोई कामयाबी हाथ नहीं लग सकी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कानपुर से आई स्वॉट टीम शनिवार रात को वापस चली गई। कानपुर पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से डॉ. अफजाल और डॉ. वैभव मुदगल की सीडीआर भी निकलवाई। किन-किन नंबरों की डॉक्टरों की बातचीत होती थी, अब कानपुर पुलिस इसकी पड़ताल करेगी। इसके साथ ही लगातार डॉक्टरों के मोबाइल बंद होने के चलते पुलिस इनकी लोकेशन भी पूरी तरह से ट्रेस भी नहीं कर सकी। 
 
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि अस्पताल के रिकॉर्ड में रखे रजिस्टरों की जांच की। लैब से भी डाटा जुटाया। डॉ. अफजाल और वैभव के बारे में अल्फा अस्पताल के स्टॉफ से पूछताछ की गई। दोनों के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि यदि डॉ. अफजाल और डॉ. वैभव के बारे में कोई जानकारी मिलेगी, तो वह कानपुर पुलिस से साझा करेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें