उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक ऐसा मामला सामने आया जिसे जानकर आपका सिर भी शर्म से नीचे झुक जाएगा। महिला का अपहरण कर पहले उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और उसके बाद महिला की इज्जत की कीमत लगा दी।
पढ़ें : तमंचे की नोक पर छात्रा से सामूहिक बलात्कार, अश्लील वीडियो भी बनाई
सिंघावली अहीर क्षेत्र में अपहरण कर चलती कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने कुछ लोगों के साथ मिलकर तीस हजार रुपये देकर समझौते का दबाव बनाया। रुपये नहीं लेने पर धमकी दी गई। इससे पीड़ित परेशान है। अफसरों के पास मामला पहुंचा तो दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने मायके जाने के लिए गांव में ही 15 जनवरी को रोड पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान कार में चार लोग आए और उसको जबरदस्ती गाड़ी में डालकर ले गए। आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसमें एक पूर्व प्रधान भी शामिल था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/