फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेल कोटे से रेलवे में टीटीई बनीं ख्याति माथुर

विज्ञापन
रेलवे में टीटीई के पद पर नियुक्त हुई ख्याति माथुर को बधाई देते आरएसओ
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ की ऊंची कूद की राष्ट्रीय खिलाड़ी ख्याति माथुर को खेल कोटे से रेलवे में टीटीई की नौकरी मिली है। बृहस्पतिवार को नियुक्ति पत्र मिलने पर सभी ने उन्हें बधाई दी। रुड़की रोड निवासी ख्याति माथुर कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर मेरठ का नाम रोशन कर चुकी हैं। वर्ष 2024 में हुए इंटर स्टेट एथलेटिक्स गेम्स में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 1.86 ऊंची कूद लगाकर मीट रिकॉर्ड भी बनाया। इसके अलावा वह खेलो इंडिया , जूनियर नेशनल आदि में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उन्हें अंडर-14 और अंडर-16 में उत्तर प्रदेश का बेस्ट एथलीट भी चुना जा चुका है। बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव और उनके कोच गौरव त्यागी ने उन्हें बधाई दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें