नवीन आडत मंडी में खुला गेंहू क्रय केंद्र। (मवाना)
मवाना। शासन के निर्देश पर नवीन आढ़त मंडी में राजकीय गेहूं क्रय केंद्र खुल गया है लेकिन अभी तक कोई किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचा है। इस बार तीन के स्थान पर एक ही क्रय केंद्र खोला गया है। बीते वर्षों में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए नवीन आढ़त मंडी में तीन क्रय केंद्र खोले जाते थे लेकिन इस बार एक ही क्रय केंद्र राजकीय गेहूं क्रय केंद्र खोला गया है। केंद्र के प्रभारी पवन धामा ने बताया कि 30 मार्च से क्रय केंद्र का शुभारंभ हो गया है। सभी आवश्यक सामग्री केंद्र पर स्थित है। इस बार गेहूं का दाम 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। अभी तक कोई भी किसान क्रय केंद्र पर गेहूं लेकर नहीं आया है।