फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसीएसयू की खुशी कैंपस एंबेसडर ऑफ द वीक बनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
- कॉमनवेल्थ स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने 14वें सप्ताह में किया चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की बीसीए छात्रा खुशी सिंघल ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय देकर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। कॉमनवेल्थ स्टूडेंट्स एसोसिएशन (सीएसए) में विश्वविद्यालय की कैंपस एंबेसडर खुशी को लगातार सक्रिय भागीदारी और योगदान के लिए 14वें सप्ताह में कैंपस एंबेसडर ऑफ द वीक चुना गया है। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने खुशी को सम्मानित किया।
विज्ञापन

गाजियाबाद निवासी खुशी ने बताया कि शुरुआत में वह कॉमनवेल्थ को मुख्य रूप से खेलों से जुड़े संगठन के रूप में जानती थीं। बाद में इंटरनेट के माध्यम से जानकारी जुटाई तो पता चला कि यह संगठन शिक्षा, युवा नेतृत्व, छात्र हितों और जागरूकता जैसे विषयों पर भी काम करता है। इसी दौरान उन्हें कॉमनवेल्थ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के कैंपस एंबेसडर कार्यक्रम के बारे में पता चला। आवेदन करने के बाद उनका चयन हुआ और उन्होंने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करना शुरू किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें