फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुल गए रास्ते, आज से पटरी पर लौटेगी जिंदगी

Tue, 02 Aug 2016 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कांवड़ यात्रा के कारण बंद सभी मार्ग सोमवार दोपहर से खोल दिए गए। मंगलवार से जिंदगी पटरी पर लौटना शुरू हो जाएगी। सरकारी कार्यालयों में सुचारु रूप से काम होगा। वहीं स्कूल और कॉलेजों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। सब्जी, फल मंडी भी गुलजार होंगी। दोपहर से गैस की आपूर्ति भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

कांवड़ियों का सैलाब 25 जुलाई से सड़कों पर दिखाई देने लगा था। प्रशासन ने 27 जुलाई से मार्ग बंद करने शुरू कर दिए थे। जिसके कारण मंडियों में सब्जी व फलों की आवक बंद हो गई थी। इतना ही नहीं गैस की आपूर्ति लगातार चार दिन तक प्रभावित रही। कालाबाजारी करने वालों की जरूर चांदी हुई।
पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारी पी प्रकाशन का कहना है कि मार्ग बंद होने के कारण लोनी गैस प्लांट भी बंद रहा। गैस सिलेंडर से भरी गाड़ियां रास्ते में ही रोक दी गई थीं, जो मंगलवार सुबह मेरठ पहुंच पाएंगी। वहीं पिछले एक सप्ताह से सरकारी दफ्तरों में सूनापन था। सभी कार्यालयाें से जहां विभागाध्यक्षों को कांवड़ यात्रा में सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया था। अब सभी गुलजार हो जाएंगे। नवीन मंडी के थोक फल विक्रेता रियाजुददीन और नवीन सब्जी मंडी के आढ़ती पद्म सिंह सैनी ने बताया कि फल और सब्जी की अवाक सोमवार देर रात से ही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


टैक्स वसूली शुरू, नहीं हटे स्पीड ब्रेकर
कांवड़ यात्रा के चलते एक सप्ताह बाद दिल्ली-देहरादून हाईवे खोल दिया गया है। सोमवार दोपहर से टोल टैक्स की वसूली तो शुरू हो गई, लेकिन हाईवे से अस्थाई ब्रेकर नहीं हटाए गए। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। कई दुपहिया वाहन सवार घायल भी हो गए। टोल मेंटीनेंस मैनेजर बृजेश सिंह ने बताया कि हाईवे पर लगे स्पीड ब्रेकर को हटाने का काम किया जा रहा है। मंगलवार तक पूरी तरह से हाईवे को साफ कर दिया जाएगा। वहीं टोल डायरेक्टर जीवी रंगासाई ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कंपनी को करीब सवा करोड़ रुपये का फटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें