फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोंजापुर में किसान की गोली मारकर हत्या

Fri, 04 Nov 2016 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भावनपुर क्षेत्र के खोंजापुर गांव में बुधवार रात घेर में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। बृहस्पतिवार तड़के जब किसान की पत्नी पहुंची तो खून से लथपथ पति को देखकर उसके होश उड़ गए।  भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

खोंजापुर निवासी यामीन (45) पुत्र मोहम्मद इस्लाम किसान था। बुधवार रात यामीन घरे में चारपाई पर सो रहे थे। इस बीच रात में किसी ने किसान के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार तड़के करीब 6.20 बजे यामीन की पत्नी खुशनुमा घेर में गई तो वहां किसान का खून से लथपथ शव पड़ा था। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही एसओ भावनपुर राजेंद्र त्यागी, सीओ सदर देहात रितेश कुमार मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी ली। परिजनों ने किसी विवाद और रंजिश इंकार किया है। सीओ का कहना है कि प्रथम दृष्टया 12 बोर या 315 के तमंचे से गोली मारी गई है। मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं किसान की मौत के बाद बेटी शाहीन और बेटे यूसुफ, कादिर, कासिम, इब्राहिम का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें