फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेवेंद्र सिंह बने अध्यक्ष, ब्रजपाल प्रबंधक निर्वाचित

विज्ञापन
सरधना। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के चुनाव में खेवेन्द्र सिंह बने अध्यक्ष, ब्रजपाल प्रबंधक नि
विज्ञापन
सरधना। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए खेवेंद्र सिंह निर्वाचित हुए। ब्रजपाल को प्रबंधक के पद पर जीत हासिल हुई। चुनाव अधिकारी डॉ. ब्रजभूषण बंसल ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए ओमकरण, उप प्रबंधक नरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष राम किशन निर्वाचित हुए। सदस्य पद के लिए विजयी होने वालों में अरुण कुमार, अशोक कुमार तोमर, दर्शनपाल, ओंकार सिंह, सचिन, सोहन बीर, सुरेश, सुरेंद्र कुमार गुप्ता और वीर बोस शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने कॉलेज के विकास और शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने का संकल्प लिया। कॉलेज संस्था में कुल 2406 मतदाता हैं जिनमें से 1513 सदस्यों ने अपने वोट डाले। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सभी निर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें