फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्रावण झूला महोत्सव में भजनों पर झूमे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
...श्रावण झूला महोत्सव में भावना स्वरांजलि
विज्ञापन

...सरदार हरमिन्दर सिंह रोमी और आचार्य अनिल जानी ने बांधा समां
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्री श्याम बजरंग मंडल की ओर से श्री रामलीला मैदान दिल्ली रोड में 24 वां वार्षिक श्रावण झूला महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन प्रवाहकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष एवं महामंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सिद्धांत राज ने श्री गणेश वंदना के साथ भजन संध्या की शुरुआत की। दिल्ली से आई भावना स्वरांजलि ने चलो खाटू में चलो जी, जहां बैठे हैं लखदातार, तेरा नाम कभी ना भूलूं, ओ मेरे सांवरिया सरकार सहित कई मधुर भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसिद्ध भजन प्रवाहक सरदार हरमिन्दर सिंह ने श्याम तेरे भरोसे मेरा परिवार है सहित कई भजन प्रस्तुत किए। मंच संचालन श्री गुरु चरण अरोड़ा ने किया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला, भाजपा नेता सतेंद्र भराला, भाजपा नेता अमित गुप्ता मूर्ति, पूर्व मंत्री कुलदीप उज्जवल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें