मुजफ्फरनगर के खतौली में जीटी रोड स्थित सिद्धिविनायक हवेली में खटीक समाज के सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री दिनेश खटीक रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम सिंह धारीवाल तथा संचालन फल कुमार पंवार ने किया। कार्यक्रम के आयोजक देवेंद्र बागड़ी, बृजेंद्र बागड़ी, प्रवीण बागड़ी आदि रहे। मंच पर उमेश मिल गिरिया, दिनेश, सुनील दर्शन, सतीश, सुधीर, विजेंद्र,छिद्दाराम उपस्थित रहे।
मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि आपकी परीक्षा की घड़ी है। राष्ट्र गोवंश नौजवान सुरक्षा के लिए एक-एक वोट देना है। आजादी के समय से खटीक समाज जनसंघ भाजपा से जुड़े हैं खटीक समाज का मतदाता भाजपा प्रत्याशी को ही मतदान करेगा।
यह भी पढ़ें: UP: जयंत चौधरी का खतौली में डेरा, बोले- किसानों को जवाब दे भाजपा, क्यों नहीं घोषित किया गन्ना मूल्य
डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि मुझे और उमेश मलिक को टोल प्लाजा से पकड़ कर जेल भेज दिया गया था। उन्होंने कहा कि खटीक समाज का उत्तर प्रदेश वह भारत में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं मिला, जो भाजपा से नाराज हो। हिंदुत्व की भावना खटीक समाज में कूट-कूट कर भरी है। सपा सरकार में सबसे ज्यादा इन पर मुकदमा हुए है। दलित समाज की वोट यही समाज दिला सकता है। भाजपा सर्व समाज की पार्टी है। गांव का प्रधान, विधायक, मंत्री सर्व समाज के वोट नहीं बन सकता है।