फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हादसे के बाद सोना कारोबारी की कार से 12 लाख के आभूषण चोरी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

Mon, 09 Mar 2026 03:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर नालपुर के पास हादसे के बाद सोना कारोबारी की कार से करीब 12 लाख रुपये के सोने के आभूषणों से भरा बैग चोरी हो गया। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने और मामले को दबाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के खरखोदा क्षेत्र में मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर नालपुर स्थित एनसीआर मेडिकल कॉलेज के पास सड़क हादसे के बाद एक सोना कारोबारी की कार से करीब 12 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है।

विज्ञापन


थ्री व्हीलर से टक्कर के बाद हुआ विवाद
बुलंदशहर के खुर्जा निवासी दीपांशु पुत्र जितेंद्र ने बताया कि उसकी खुर्जा में ज्वेलरी की दुकान है। रविवार शाम वह मेरठ के घंटाघर स्थित देव ज्वैलर्स से करीब 12 लाख रुपये के सोने के आभूषण लेकर वापस लौट रहा था।

रात करीब 10:30 बजे जब उसकी कार मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर नालपुर स्थित एनसीआर मेडिकल कॉलेज के पास पहुंची, तभी मेडिकल कॉलेज की ओर से निकले एक थ्री व्हीलर से उसकी कार की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और थ्री व्हीलर चालक ने ऑनलाइन 10 हजार रुपये भी ले लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक किलोमीटर आगे जाकर पता चली चोरी
समझौते के बाद सोना कारोबारी अपनी कार लेकर घर की ओर चल पड़ा। करीब एक किलोमीटर आगे जाने पर उसे पता चला कि कार में रखा ज्वेलरी का बैग गायब है। इसके बाद उसने तुरंत अपने परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, लेकिन पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताया, जिस पर पीड़ित के परिजनों ने हंगामा किया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई करने के बजाय मामले को दबाने में लगी है।

पुलिस बोली- जानकारी मिलने पर होगी कार्रवाई
इस मामले में सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें फिलहाल घटना की जानकारी नहीं है। यदि सोना कारोबारी की कार से सोना चोरी हुआ है तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें