फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat में जुटे खाप चौधरी व थांबेदार: बोले- युवा पीढ़ी को मोबाइल व नशे से दूर रखकर सामाजिक कार्यों में लगाए

Sun, 02 Oct 2022 05:41 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत में कई राज्यों के खाप चौधरी व थांबेदार युवा पीढ़ी के मार्ग दर्शन व समाज सुधार के लिए एक मंच पर एकत्र हुए। सुल्तानपुर हटाना गांव में दांगी खाप की तरफ से आयोजित सम्मेलन में खाप चौधरियों व थांबेदारों का सम्मान भी हुआ।
विज्ञापन
सम्मेलन में पहुंचे खाप चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार को सुल्तानपुर हटाना गांव में दांगी खाप की तरफ से सम्मलेन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश के कई जिलों के साथ ही हरियाणा, दिल्ली, बिहार के खाप चौधरी व थांबेदार शामिल हुए। वहां युवा पीढ़ी का मार्ग दर्शन करने के साथ ही समाज सुधार के लिए कार्य करने की बात कही गई। वहां सभी खाप चौधरियों व थांबेदारों का सम्मान भी किया गया।

विज्ञापन


दांगी खाप के सम्मेलन में हरियाणा के रोहतक से पहुंचे पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी ने कहा कि युवा पीढ़ी को मोबाइल व नशे से दूर रखना होगा। इसके साथ ही उनको सामाजिक कार्यों में लगाना होगा। क्योंकि आज की पीढ़ी में सामाजिक कार्य करने की लगन नहीं दिखाई देती है, जबकि पहले सबसे ज्यादा युवा ही सामाजिक कार्यों में शामिल रहते थे।

यह भी पढ़ें: Big Boss 16: मैं भी बनूंगी गुंडी-विवादों में भी रहीं अर्चना गौतम, चुनाव में मिली करारी हार, अब बिग बॉस से आस

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि दांगी खाप के चौधरी ओमबीर सिंह को पगड़ी इसलिए पहनाई गई थी कि उनका घर अब पूरा समाज है और वह पूरे समाज की देखरेख करने के साथ ही उसके लिए कार्य करते रहेंगे। उनको कई गांवों की जिम्मेदारी मिली है जो उनकी बड़ी ताकत है।

पंवार खाप के चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि सभी को अपने बच्चों पर ध्यान देना होगा और उनको अपनी संस्कृति व समाज से जोडऩा होगा। वहां अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य सुखबीर सिंह व संचालन डा. महक सिंह लुहारी ने किया।

समाज में शिक्षा को बढ़ावा देंगे व कुरीतियों को दूर करेंगे
दांगी खाप के चौधरी ओमबीर सिंह ने कहा कि उनको समाज ने कई महीने पहले जिम्मेदारी सौंपी थी। उसके बाद ही उन्होंने समाज के लिए कार्य करना शुरू कर दिया था, लेकिन खाप चौधरियों व थांबेदारों का बड़ा कार्यक्रम नहीं किया गया था। यह कार्यक्रम अब किया गया है और उनको समाज ने जिस तरह से जिम्मेदारी सौंपी है। वह उसके अनुसार समाज में शिक्षा को बढ़ावा देंगे तो कुरीतियों को दूर करने का कार्य करेंगे। इसके साथ ही युवा पीढ़ी को सामाजिक कार्यों को करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें