सिसाना में सबसे ज्यादा वोटर, इसलिए दो वार्ड बनेंगे
सिसाना गांव में करीब साढ़े पांच हजार वोटर है तो उस तरफ ही कलक्ट्रेट कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र भी पड़ता है। ऐसे में जिस तरह का खाका तैयार किया है, उसमें सिसाना गांव कलक्ट्रेट की तरफ के क्षेत्र में दो वार्ड बनाए जाएंगे। पाली में करीब डेढ़ हजार वोटर है, तो उसको जिस वार्ड में रखा जाएगा, उसमें बागपत के वोटर भी रखे जाएंगे। इसके साथ ही नया गांव हमीदाबाद, मिल कॉलोनी व पहले से पालिका में शामिल कालोनी का एक वार्ड बनाने की तैयारी है। इस तरह से पूरा खाका तैयार किया है, जिसे फाइनल रूप दिया जा रहा है।
नगर पालिका का आरक्षण भी जल्द तय होगा
नगर पालिका चुनाव की तैयारी करने वालों के मन में अभी संशय है कि अगर सीट सामान्य से आरक्षित हो जाती है तो उनके लिए समस्या हो सकती है। इसलिए अभी चुनावी रण भी पूरी तरह से तैयार नहीं है। यह माना जा रहा है कि 15 अक्तूबर तक आरक्षण को लेकर स्थिति साफ हो जाएगी और उसके बाद चुनावी रण में सभी दावेदार खुलकर उतर जाएंगे।