फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रोमांचक मैच में खजूरी किंग्स की दो रन से जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खजूरी किंग्स और खंद्रावली इलेवन की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें खजूरी किंग्स की टीम ने रोमांचक मैच में दो रन से जीत प्राप्त की।
खजूरी किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। इसमें अनस चौधरी ने 34, शादाब ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में नोमान खान ने तीन, मोहम्मद शाहनुल ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खंद्रावली इलेवन की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना सकी। इसमें अकरम खान ने 35, शकूर ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में शादाब ने तीन, नादिर और खालिक ने दो-दो विकेट लिए। खजूरी की टीम ने 2 रन से जीत प्राप्त की। मैन ऑफ द मैच शादाब को चुना गया। इस मौके पर रविंद्र, दीपक सिद्धू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बगदपुर ने सीजीएचएस को 71 रन से हराया
मेरठ। हनी क्रिकेट एकेडमी में ही दूसरा मैच बगदपुर टीम और सीजीएचएस इलेवन की टीम के बीच हुआ। इसमें बगदपुर की टीम ने 71 रन से जीत प्राप्त की। बगदपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। इसमें कसाना ने 34, आदेश ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में लवेश ने दो, गोविंद ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीजीएचएस फ्रंटलाइन वॉरियर इलेवन की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 126 रन ही बना सकी और मैच हार गई। टीम की ओर से विकास ने सबसे अधिक 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में तालिब ने सबसे अधिक चार विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें