फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: तीन दिन सैनिटाइज होने के बाद खोला जाएगा खैरनगर बाजार, कोरोना कनेक्शन के बाद लिया फैसला

Sun, 03 May 2020 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ में कोरोना संक्रमित मरीज का खैरनगर कनेक्शन होने से शनिवार को दुकानदारों ने दुकान खोलने से मना कर दिया। ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल और औषधि निरीक्षक पवन शाक्य के हस्तक्षेप से व्यापारियों ने कुछ शर्तों के साथ बाजार खोलने की सहमति दी। इस दौरान तय हुआ कि तीन दिन बाजार को बंद रख सैनिटाइज किया जाएगा उसके बाद मंगलवार से पहले की तर्ज पर शर्तों के साथ एक तरफ का बाजार खुलेगा।

विज्ञापन


साथ ही सभी दुकान मालिकों व सहायकों का 10 लाख का बीमा होगा। इसी प्रकार औषधि निरीक्षक का 50 लाख का बीमा व उनके सहायकों का 10 लाख का बीमा किया जाएगा। जो अपने टर्न पर दुकान बंद नहीं रखेगा, उसका लाइसेंस लॉकडाउन तक सस्पेंड कर दिया जाएगा। इस मौके पर खैर नगर बाजार में काफी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

खैरनगर में पहले हौजखास के पास से एक मरीज मिला था और अब यह डेरी वाले का कनेक्शन खैर नगर से जुड़ा है। खैरनगर के व्यापारी चाहते हैं कि बाजार छह दिन खुले। हालांकि प्रशासन और औषधि विभाग ने इसे दो हिस्सों में बांटा हुआ है, जो तीन-तीन दिन के हिसाब से खुलता है। तीन दिन एक तरफ का बाजार और तीन दिन दूसरी तरफ का।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें